उपार्जन केंद्र नवागांव (ची.) में गड़बड़ी पर खरीदी प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित
मुंगेली | 07 जनवरी 2026 | न्यूज़ स्क्रिप्शन
धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धान उपार्जन केंद्र नवागांव (ची.) में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
स्टेट स्तर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर यह मामला सामने आया, जिसमें यह संकेत मिला था कि जारी डीओ के अनुसार मिलर को कम मात्रा में धान भेजा गया है, जबकि उपार्जन केंद्र में अतिरिक्त धान संग्रहित किया गया है। आशंका जताई गई थी कि उक्त अतिरिक्त धान को अन्य किसानों के नाम पर खपाने का प्रयास किया जा सकता है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, सहकारिता एवं खाद्य विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान केंद्र में 234 बोरी अतिरिक्त धान पाया गया, जो ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा से अधिक था।
मामले में सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 02 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन प्रस्तुत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनके विरुद्ध सेवा से पृथक करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इस प्रकरण के बाद कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के खरीदी प्रभारियों एवं मिलर्स की बैठक लेकर स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास या नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने दो टूक कहा कि धान उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही या गड़बड़ी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और प्रशासन निरंतर निगरानी के माध्यम से कार्रवाई करता रहेगा।
क्रमांक//01-26
रिपोर्ट: सुजीत कुमार सिंह

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

