बिलासपुर | 04 जनवरी 2026
सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर द्वारा जमात-ए-इस्लामी हिंद, बिलासपुर के तत्वावधान में आज उर्दू सर्किल, तारबाहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
✳️कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे मुख्यालय के परिचालन अधिकारी श्री ए.एस. रहमानी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के सेवा कार्य समाज में भाईचारे, संवेदनशीलता और मानवता को मजबूती प्रदान करते हैं।
✳️जमात-ए-इस्लामी हिंद के जिला अध्यक्ष श्री वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर लगातार सेवा कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वही धन वास्तव में हमारे पास सुरक्षित रहता है, जिसे ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए उसके बंदों की सेवा में खर्च किया जाता है। उन्होंने पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर उन पर दया नहीं करता, जो उसके बंदों पर दया नहीं करते हैं।
✳️कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लखन सुबोध (उपाध्यक्ष, पी.यू.सी.एल., छत्तीसगढ़) ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में रेवर डॉ. अनीश चरण (मसीही आवाज़), वाहिद सिद्दीकी (प्रदेश अध्यक्ष, सिटीजन फोरम मानव अधिकार आयोग), वाहिद खान (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं एम.डी. सतनाम (जी.एस.एस.) शामिल रहे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 60 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर के वरिष्ठ सदस्य रशीद अंसारी द्वारा किया गया।
✳️अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोसाइटी के कार्यकर्ता सरफराज आलम, राजा खान, इनामुल हक खान, खलील सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी
जिला अध्यक्ष
जमात-ए-इस्लामी हिंद, बिलासपुर


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

