बिलासपुर।
बिलासपुर जिले की सेवा सहकारी समिति निधि (निरधि) मंडी में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रबंधन द्वारा प्रति बोरी 41 किलो से अधिक अतिरिक्त धान तौला जा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी में धान तौल के दौरान शासन के स्पष्ट निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। किसानों से तय मानक से कहीं अधिक धान लिया जा रहा है, लेकिन उसके बदले न तो उचित भुगतान किया जा रहा है और न ही कोई जवाबदेही तय की जा रही है।
♦️मीडिया से बदसलूकी, प्रबंधक का दबंग रवैया
मामले की पड़ताल करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी मंडी प्रबंधक ने कथित तौर पर बदसलूकी की। अधिक तौल को लेकर सवाल पूछने पर प्रबंधक ने कहा—
♦️“ यहां मीडिया गिरी नहीं चलेगी।”
इतना ही नहीं, प्रबंधक ने यह दावा भी किया कि “यहां सारे नेता हमारे सपोर्ट में हैं”, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने का घमंड है। मीडिया द्वारा बाइट मांगे जाने पर प्रबंधक लगभग आधे से एक घंटे तक गायब रहा और बाद में बयान देने से साफ इनकार कर दिया।
किसानों और महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार
आरोप है कि मंडी प्रबंधक द्वारा किसानों और उनके साथ मौजूद महिलाओं (भाई-बहनों) के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इससे आक्रोशित किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
♦️प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौन साधे हुए हैं। न तो मंडी प्रबंधन पर कोई कार्रवाई की गई है और न ही किसानों की शिकायतों पर संज्ञान लिया गया है। इससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
♦️किसानों की मांग
पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि—
निधि मंडी प्रबंधक के खिलाफ तत्काल जांच कराई जाए
अतिरिक्त तौल के जरिए की गई लूट पर सख्त कार्रवाई हो
शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक चुप्पी तोड़ता है या फिर किसानों की यह आवाज भी फाइलों में दबकर रह जाएगी।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

