कंतेली धान उपार्जन केंद्र में अनियमितता, एफआईआर दर्ज
मुंगेली | 12 दिसंबर 2025
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों के नाम पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा किए जा रहे अवैध धान विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम द्वारा धान उपार्जन केंद्र कंतेली का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान किसान अर्जुन सिंह के नाम पर जमा किए जा रहे धान में गंभीर अनियमितता पाई गई। मौके पर उपस्थित व्यक्ति का मिलान समिति के गेटपास में दर्ज फोटो से नहीं हो सका और न ही कंप्यूटर ऑपरेटर उसे पहचान पाया।
पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान के टोकन का दुरुपयोग कर धान विक्रय का प्रयास किया जा रहा था। मामले को गंभीर मानते हुए उड़नदस्ता टीम ने टोकन पर लाए गए कुल 60 क्विंटल (150 कट्टी) धान को जब्त कर उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी के सुपुर्द किया।
जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश कुमार डड़सेना ने बताया कि धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही, उपार्जन केंद्र के प्रभारी एवं संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा भविष्य में भी किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

