जांच के नाम पर ‘जीरो एक्शन’, अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप**
बिलासपुर | मल्हार | 26 नवंबर 2025
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मल्हार में प्राचार्य की घोर लापरवाही से एक छात्र की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। छात्र की मृत्यु के बाद स्कूल परिसर में भारी आक्रोश का माहौल है। घटना को लेकर छात्रों, पालकों और स्थानीय नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान एक छात्र के पिता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बच्चा आधी रात को विद्यालय की अव्यवस्था से तंग आकर एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल से भाग गया था। इस घटना की जानकारी न तो चौकीदार को थी और न ही प्रिंसिपल को। जब इस संबंध में शिकायत की गई, तब भी विद्यालय प्रबंधन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
प्रिंसिपल पर वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप
प्रमोद कुमार छात्र के पिता ने बताया कि जब उन्होंने अपने बच्चे का ट्रांसफर सर्टिफिकेट माँगा, तो प्रिंसिपल द्वारा पैसों की मांग की गई। इसके साथ ही यूनिफॉर्म के नाम पर भी अवैध राशि की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया, जबकि यूनिफॉर्म निशुल्क दिए जाने का प्रावधान है।
प्रमोद कुमार का कहना है,
> “मैं गरीब हूँ, पैसे कहाँ से लाऊँ? मेरे बच्चे का भविष्य बर्बाद हो गया। अब मैं उसे किसी और स्कूल में भी दाखिला नहीं दिला पा रहा हूँ।”
गंदगी और बदहाल व्यवस्था बनी मौत की वजह
परिजनों और छात्रों का कहना है कि विद्यालय की गंदगी और बदहाल व्यवस्था के कारण ही छात्र की मौत हुई है। स्कूल कैंपस में साफ-सफाई, सुरक्षा और देख-रेख की गंभीर कमी बताई जा रही है।
जांच के नाम पर बंद कमरे में ‘औपचारिकता’
घटना की सूचना मिलने पर ‘खबर छत्तीसगढ़’ की टीम मामले की पड़ताल के लिए विद्यालय पहुँची, लेकिन उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा अंदर जाने से रोक दिया गया। बताया गया कि जांच चल रही है।
मौके पर एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार, कमिश्नर, एसपी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि प्रिंसिपल ने अपने कार्यालय में अधिकारियों को बंद कमरे में बैठाकर चाय-नाश्ता कराया और तथाकथित “गुप्त जांच” की गई, जबकि मृत छात्र के माता-पिता अंदर उपस्थित नहीं थे l
पालकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सुबह से शाम तक पालक, ग्रामीण और छात्र स्कूल परिसर में न्याय की मांग करते रहे, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।



पालकों की मांग – दोषी को मिले कड़ी सजा
पालकों और स्थानीय नागरिकों की मांग है कि इस मामले में केवल औपचारिक जांच नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा दोषी अधिकारियों और प्रिंसिपल पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि नवोदय विद्यालय समिति और शिक्षा विभाग इस पूरे मामले में सीधे हस्तक्षेप करे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

