बिलासपुर, 11 नवंबर 2025/
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने: के उद्देश्य से आयोजित किया गया,मार्च का शुभारंभ नेहरू चौक से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाल्मीकि चौक तक पहुँचा।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने ‘ पूर्ण अनुशासन, जोश और देशभक्ति के साथ सहभागिता की” स्काउट-गाइड सदस्य तिरंगा ध्वज के साथ कदमताल करते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं” और “विविधता में एकता हमारी पहचान” जैसे नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम और एकता के रंग में रंगते नजर आए।
मार्च के दौरान स्काउट-गाइड्स नें नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भरता, और सामूहिक सहयोग के महत्व के प्रति प्रेरित किया, प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के योगदानों को याद करते हुएन यह संकल्प लिया कि वे सदैव देश की एकता और प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे।
यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ।
कार्यक्रम जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी, स्काउट मास्टर देवव्रत मिश्रा, गाइड कैप्टन रश्मि तिवारी, सरला दुबे, समेत जिले के स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

