सरगांव।
नदी और जल के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप (शिवनाथ घाट) में शिवनाथ नदी पूजन, आरती एवं दीपदान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।


कार्यक्रम का आयोजन श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति, मदकू द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सनातन परंपरा में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। शास्त्रों में नदियों को मोक्षदायिनी कहा गया है, और आधुनिक समय में भी यह परंपरा अत्यंत प्रासंगिक है। भारत में प्राचीन काल से ही जनमानस को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नदियों के पूजन एवं दीपदान की परंपरा रही है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि शांताराम जी की प्रेरणा से 24 वर्ष पूर्व शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो आज भी निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू, सुनील साहू, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मदकू, प्रमोद दुबे, कमलेश अग्रवाल, सोहित साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बासीन, गणेश वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत मोहभट्ठा, पूर्व सरपंच अशोक सिंह, रामबिलास वर्मा, प्रदीप चतुर्वेदी, नेतराम सोनवानी, प्रवेश घृतलहरे, विजय राय, रमेश कोशले, मनहरण, जयेश साहू, संतोष शर्मा, पदुम सोनवानी, नवल दास, राजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
दीपदान के दौरान पूरा शिवनाथ घाट मनोहर दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। जल में तैरते दीपों की लौ ने श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम साकार किया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक भावना का प्रतीक बना बल्कि समाज में जल, नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दे गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
