बिलासपुर, 26 अक्टूबर।
नगर रिपोर्टर वहीदुल्ला खान


जवालीपुल क्षेत्र में नगर निगम की ओर से 40 फुट रोड निर्माण के नाम पर की गई कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि निगम की यह कार्रवाई पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह रोड मध्य नगरी चौक से मिशन अस्पताल रोड तक निकलता है, लेकिन कार्रवाई केवल एक तरफ के कब्जों पर की गई है, जबकि मिशन अस्पताल से मध्य नगरी चौक की ओर आने वाले मार्ग पर भी कई अवैध कब्जे मौजूद हैं, जिन पर निगम की नजर अब तक नहीं पड़ी है।
लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम वास्तव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है तो उसे समान रूप से सभी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि चुनिंदा स्थानों को निशाना बनाना चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी कहा कि निगम के अधिकारी अगर निष्पक्ष जांच करें तो पता चलेगा कि रोड के दूसरी ओर भी कई जगहों पर अवैध निर्माण और कब्जे हैं। ऐसे में केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण है।
जनता ने मांग की है कि नगर निगम इस रोड की दोनों दिशाओं में समान रूप से कार्रवाई करे ताकि किसी के साथ अन्याय न हो और शहर का विकास निष्पक्ष रूप से हो सके।
—

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।