बिजली बिल वृद्धि, कटौती और स्मार्ट मीटर घोटाले के विरोध में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन — तिफरा बिजली कार्यालय का घेराव कल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा 06 अक्टूबर 2025, सोमवार को तिफरा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा।

यह आंदोलन प्रदेश में लगातार बढ़ते बिजली बिलों, बार-बार होने वाली बिजली कटौती तथा भूपेश बघेल सरकार की 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किए जाने के विरोध में किया जा रहा है।

सभी कांग्रेसजन दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे, जहाँ से जुलूस के रूप में बिजली कार्यालय तिफरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि

> “छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन उजड़ रहे हैं, पर्यावरण दूषित हो रहा है, सड़कों की स्थिति बदतर है, लेकिन बिजली का फायदा उद्योगपति उठा रहे हैं। जनता पर थोपे जा रहे हैं बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट और लगातार बिजली कटौती। आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आदिवासी समाज को संरक्षण नहीं दे पा रहे हैं — ऐसा लगता है मानो राज्य का संचालन उद्योगपतियों के इशारों पर हो रहा है।”

अध्यक्ष द्वय ने आगे कहा कि

> “आज घरों में मात्र 9 या 12 वाट का बल्ब जलता है, फिर भी बिजली बिल खपत से कई गुना ज्यादा आ रहा है। शिकायत करने पर राहत नहीं दी जाती, बल्कि बड़े बिल को ‘मर्ज’ करने की बात कही जाती है। स्मार्ट मीटर बिजली बंद होने के बाद भी कम से कम 15 मिनट तक चलता रहता है — यह जनता के साथ खुली ठगी है। इन सब मुद्दों को लेकर कल कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी।”

सभी कांग्रेसजन, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, निगम-मंडल-आयोग-बोर्ड-सहकारिता-मंडी के पूर्व पदाधिकारी, पार्षद, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, आईटी सेल-सोशल मीडिया, विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चा एवं सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों से आमंत्रण है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जन आंदोलन में शामिल हों।

ऋषि पांडेय — प्रवक्ता, शहर कांग्रेस
जावेद मेमन — अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस 01

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *