कडार स्वास्थ्य केंद्र में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कडार स्वास्थ्य केंद्र में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर।
ग्राम पंचायत कडार, जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम कराड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कडार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें की गईं, जिनमें ब्लड ग्रुप, टीएनसी, गर्भवती महिलाओं की जाँच, सिटी जाँच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल थे। विशेष रूप से सिकलिन टेस्ट भी किया गया, जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो की नेगेटिव पाई गई।

शिविर में महिलाओं को योग अभ्यास भी सिखाया गया ताकि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिल सके।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कडार के प्रभारी डॉ. प्रखर पटनवार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के निर्देशन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कडार के सरपंच, स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *