बिलासपुर।ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने 18 सितम्बर को कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर और पूर्व सांसद व साहित्यकार स्व. श्रीकांत वर्मा की जयंती मनाई।

बिलासपुर।ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने 18 सितम्बर को कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर और पूर्व सांसद व साहित्यकार स्व. श्रीकांत वर्मा की जयंती मनाई।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने बिलासपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। पूर्व महापौर रामशरण यादव ने श्रीकांत वर्मा को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का करीबी बताते हुए उनके “गरीबी हटाओ” जैसे कालजयी नारों का उल्लेख किया। वहीं संयोजक ज़फ़र अली व हरीश तिवारी ने ठाकुर छेदीलाल के आज़ादी आंदोलन में योगदान को याद किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 रिपोर्ट – ऋषि पांडेय, प्रवक्ता शहर कांग्रेस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *