बिलासपुर/सकरी, 8 सितंबर 2025।
गांव संबलपुरी (सकरी) के किसान सोहन दास मानिकपुरी सहित क्षेत्र के कई किसानों ने कृषि विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि इस सीजन में उन्हें अब तक यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि सरकार की ओर से जुलाई–अगस्त माह तक खाद की आपूर्ति हो जानी चाहिए थी।
सरकारी सब्सिडी पर किसानों को 45 किलो का यूरिया बैग लगभग 266 रुपए में उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन किल्लत के कारण किसान मजबूरी में इसे 1200 से 1500 रुपए तक के दाम पर खरीदने को विवश हैं।
किसान सोहन दास ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी हर बार खाद की समय पर आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट है। किसानों को केवल झूठे आश्वासन मिल रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार पर्याप्त खाद नहीं मिलने से फसल की पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि 70% से अधिक जनता की उम्मीदें कृषि पर टिकी होती हैं।
किसानों ने सरकार और विभाग से तुरंत यूरिया–डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
