 बिलासपुर पुलिस की सख़्ती: तेज रफ़्तार और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई

 बिलासपुर पुलिस की सख़्ती: तेज रफ़्तार और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई

बिलासपुर/कोटा।
त्योहारों के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तेज़ रफ़्तार से वाहन चलाने वाले, मोडिफाइड साइलेंसर (तेज आवाज़ वाले एग्जॉस्ट) लगाने वाले, प्रेशर हॉर्न बजाने वाले और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आज विशेष चेकिंग अभियान के तहत ऐसे 04 वाहन चालकों को पकड़कर ₹16,000 का चालान किया। साथ ही वाहनों को जब्त भी किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी तीज त्योहार को देखते हुए थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस की अपील:
बिलासपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *