बड़ी खबर: बार-बार ट्रांसफर और कर्मचारियों की कमी से ठप पड़े लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के काम

बड़ी खबर: बार-बार ट्रांसफर और कर्मचारियों की कमी से ठप पड़े लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के काम

बिलासपुर दिनांक 25/8/25
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में लगातार 8 से 9 महीनों के भीतर अधिकारियों के तबादले होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यपालन अभियंता स्तर पर बार-बार हो रहे इस फेरबदल ने विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा कर दिया है।

तकनीकी शाखा में वर्षों से कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। मानचित्र सहायक और मानचित्रकार जैसे महत्वपूर्ण पद खाली हैं, जिसके कारण विभाग की योजनाएं कागजों से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया और फाइल पास होने की गति बेहद धीमी हो चुकी है। परिणामस्वरूप विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे और जनता तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा।

स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि अधिकारियों का बार-बार ट्रांसफर रोका जाए और रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि योजनाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *