विधायक पर हमले को लेकर ‘आप’ हमलावर, कहा- “साय सरकार में कानून व्यवस्था फेल”

विधायक पर हमले को लेकर ‘आप’ हमलावर, कहा- “साय सरकार में कानून व्यवस्था फेल”

कोरबा, 13 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हुई पत्थरबाज़ी की घटना का हवाला देते हुए कहा कि जब खुद एक विधायक की सुरक्षा नहीं हो पा रही है, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उनके मंत्री प्रदेश की समस्याओं से बेपरवाह होकर अलग-अलग स्थानों में “मस्त” हैं, जबकि राज्य में अपराध, गुंडागर्दी, चाकूबाजी, और नक्सली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर तक में सरेआम चाकूबाजी और फायरिंग हो रही है, और जनता का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है।

गोपाल साहू ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की माँग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश की कानून व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता:
मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
मो.: 8461830001

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *