सीसल कृषि प्रक्षेत्र में फलदार पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधे लगाए गए

सीसल कृषि प्रक्षेत्र में फलदार पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधे लगाए गए

बिलासपुर, 6 जुलाई:
कृषि विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और भावनात्मक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय सीसल कृषि प्रक्षेत्र, चोरभट्टी (बिलासपुर) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर द्वारा आम का पौधरोपण कर की गई। उनके नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित किसानों ने मिलकर 100 फलदार पौधों का रोपण किया, जिसमें आम, जामुन, अमरूद और आंवला जैसे पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे।

श्री हथेश्वर ने इस अवसर पर पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और उपस्थित सभी लोगों को इन पौधों को बड़े फलदार वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प दिलाया।

इस आयोजन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अनिल वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय धीरज, श्री अभय पाल, श्री विनोद साहू सहित विभागीय कर्मचारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने व्यक्तिगत रूप से एक-एक पौधा रोपित किया और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

इस पहल को क्षेत्र में पर्यावरणीय जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *