8.17 करोड़ की लागत से बनेगा मुंगेली नगर पालिका का नया कार्यालय भवन

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृत की राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए निर्देश

बिलासपुर, 26 जून 2025।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए ₹8 करोड़ 17 लाख 31 हजार की राशि स्वीकृत की है। यह मंजूरी उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री श्री अरुण साव की अनुशंसा पर दी गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग के संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और नगरवासियों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *