थाना कोनी, जिला बिलासपुर से बड़ी कार्रवाई

दिनांक : 10 जून 2025

 अवैध रेत खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर : जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं पर बिलासपुर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। थाना कोनी पुलिस ने बीती रात ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी व उनकी टीम ने कछार, लोंफंदी और सेंदरी के रेत घाटों में रात्रिकालीन गश्त व निरीक्षण के दौरान इन वाहनों को पकड़ा।

मौके पर अवैध रेत परिवहन करते हुए 01 सोलिस ट्रैक्टर, 01 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और 4 सोनालिका ट्रैक्टर पाए गए, जिन्हें जप्त कर थाना कोनी लाया गया है। सभी वाहनों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी एवं पूरी पुलिस टीम की सराहना की है।

 बिलासपुर पुलिस का अवैध रेत खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *