इमलीपारा मेन रोड पर खुलेआम जुआ: सिविल लाइन पुलिस ने की छापेमारी, 6 जुआरी गिरफ्तार

इमलीपारा मेन रोड पर खुलेआम जुआ: सिविल लाइन पुलिस ने की छापेमारी, 6 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमलीपारा मेन रोड पर सड़क किनारे जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 5 जून 2025 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। आरोपी ताश के पत्तों से “कट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें मौके से ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. राजा खान (33 वर्ष), निवासी तेलीपारा,

2. नितेश सोनी (35 वर्ष), निवासी तेलीपारा,

3. ज्ञान शुक्ला (25 वर्ष), निवासी सरजू बगीचा,

4. सचिन तिवारी (20 वर्ष), निवासी मसानगंज,

5. विक्की विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी इमलीपारा,

6. नरेश कुमार केंवट (44 वर्ष), निवासी सकरी।

जब्त सामग्री:

नगद राशि ₹4,760/-

ताश की 52 पत्तियाँ

उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 637/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का अभियान क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगा।

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *