बिलासपुर स्टेशन पर आरपीएफ की लापरवाही से टली बड़ी दुर्घटना, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर स्टेशन पर आरपीएफ की लापरवाही से टली बड़ी दुर्घटना, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

बिलासपुर।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभा रही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। सोमवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक गाय रेल पटरियों पर चलती देखी गई, लेकिन आरपीएफ जवानों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर यात्रियों से भरी कई ट्रेनें लगातार आ-जा रही थीं।

रेल पटरियों पर मवेशियों की आवाजाही न केवल रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरे में डालती है। आरपीएफ की जिम्मेदारी है कि स्टेशन परिसर और पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए — चाहे खतरा असामाजिक तत्वों से हो या फिर मवेशियों जैसे अनियंत्रित कारणों से।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय कोई ट्रेन गाय के ऊपर चढ़ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी स्थिति में सीधे तौर पर आरपीएफ और रेलवे प्रशासन जिम्मेदार होते।

रेलवे प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पटरियों की निगरानी बढ़ाए और लापरवाह सुरक्षा कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करे। साथ ही स्टेशन परिसर में मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।

रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *