बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – लाखों के बिजली सामान की अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – लाखों के बिजली सामान की अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 


🔹

स्थान: थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर पुलिस ने अमानत में खयानत के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के बिजली के सामान को गबन कर भागे आरोपी को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रायपुर स्थित मोबाइल कंपनी से जुड़े हैं और फिलहाल रामा लाइफ सिटी, सकरी में निवासरत हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में CSPDCL (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) का बिजली सुधार कार्य पिछले वर्ष से जारी है, जिसका स्टोर सेंदरी क्षेत्र में मंगल भवन के सामने स्थित है।

बिजली सुधार कार्य के तहत विजय मिश्रा और उसके साथी को AB केबल, कंडक्टर, ट्रांसफॉर्मर और अन्य लाइन से जुड़ा महत्त्वपूर्ण सामान सौंपा गया था जिसकी अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन उक्त आरोपी बिना सूचना दिए उक्त सामान लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 316(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय मिश्रा की लोकेशन का पता लगाकर मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: विजय मिश्रा
  • पिता का नाम: ब्रिज किशोर मिश्रा
  • उम्र: 44 वर्ष
  • पता: पुरैना, पोस्ट सोनौरा, थाना रायपुर कचुलियान, जिला रीवा (म.प्र.)

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत् गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में लिया गया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

इस प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी तथा उनकी टीम की सराहना की है।

बिलासपुर पुलिस की यह सतत मुहिम अमानत में खयानत, चोरी एवं लूट जैसे अपराधों के विरुद्ध है, जिसका उद्देश्य समाज में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *