कलेक्टर ने कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी.     गांव-गांव जाकर किसानों को मिलेगा उन्नत और जैविक खेती का संदेश

कलेक्टर ने कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी.     गांव-गांव जाकर किसानों को मिलेगा उन्नत और जैविक खेती का संदेश


बिलासपुर, 29 मई 2025।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार हेतु विशेष रूप से तैयार किए गए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें किसानों को उन्नत और जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान को केंद्रीय कृषि मंत्रालय, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। प्रचार रथ गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक उन्नत कृषि तकनीकों और जैविक खेती की विधियों की जानकारी देंगे।

इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी.डी. हथेस्वर, मछलीपालन विभाग के उप संचालक श्री महीश्वर, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक श्री अरुण त्रिपाठी, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री लौतरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती के प्रति प्रेरित करना है, जिससे उनकी उपज और आय दोनों में वृद्धि हो सके।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *