“ऑपरेशन प्रहार” के तहत मोपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई – मां-बेटा गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत मोपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई – मां-बेटा गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार


बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
मोपका थाना सरकंडा पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता अर्जित की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के आरोप में एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जीतन बाई वर्मा (उम्र 55 वर्ष) और उसका बेटा महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडया (उम्र 28 वर्ष) हैं, जो भाटापारा, मोपका थाना सरकंडा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीतन बाई वर्मा अपने घर में गांजा छुपाकर रखी हुई है और इसकी बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद गवाहों की उपस्थिति में घर की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें बरामदे में बनी सीढ़ी के नीचे एक सफेद झोले में नीले रंग के पॉलीथिन में पैक किया हुआ 1.425 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि गांजा महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडया द्वारा लाकर घर में रखा गया था। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी, 29 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, सउनि ढोलाराम मरकाम, प्रआर रविकांत सैनिक, आर दीपक खांडेकर, आर संतोष पाटले, आर सैय्यद अली, और मआर रामकुमारी धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह (भा.पु.से.) ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *