बिलासपुर: नाला रोड पर अवैध पार्किंग से ट्रैफिक जाम की स्थिति, प्रशासन मौन

नगर रिपोर्टर वहीदुल्ला खान


बिलासपुर मिशन अस्पताल से नाला की ओर जाने वाली संकरी सड़क पर अवैध रूप से गाड़ियों की पार्किंग ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह रोड मध्य नगरी की ओर निकलती है, जिसकी चौड़ाई महज 10 फीट है। लेकिन सड़क के किनारे खड़ी कारों के कारण रास्ता सिमटकर केवल 5 फीट रह जाता है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये गाड़ियां प्रायः जूनी लाइन क्षेत्र के लोगों की होती हैं, जिनके पास निजी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वे नाला के पास की इस संकरी सड़क को ही स्थायी पार्किंग बना चुके हैं। नतीजा यह है कि राहगीरों और अन्य वाहनों को इस रास्ते से गुजरने में लगातार ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

इस गंभीर समस्या के बावजूद, न तो नगर निगम की ओर से और न ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे जल्द ही समस्या का समाधान कर क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल करें।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *