बिलासपुर नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नोडल अधिकारी नियुक्त

Uncategorized

बिलासपुर, 23 मई 2025 – आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम बिलासपुर ने बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नागरिकों की सहायता के लिए यह नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा।

नियंत्रण कक्ष से संपर्क हेतु दूरभाष क्रमांक 07752-471224 जारी किया गया है। इस कक्ष के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार (मोबाइल: 9753437043) तथा मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा (मोबाइल: 9993596510) को बनाया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्री अनुपम तिवारी (मोबाइल: 9993596615) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर निगम आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से बचाव, त्वरित राहत कार्य, और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय पूरी तत्परता से किए जाएं।

नोट: नागरिक किसी भी आपात स्थिति में दिए गए संपर्क नंबरों पर सीधे सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *