वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देश पर आज प्रातः रक्षा टीम द्वारा पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

Uncategorized


प्रेस विज्ञप्ति | दिनांक: 22/05/2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देश पर आज प्रातः रक्षा टीम द्वारा पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। टीम का नेतृत्व डीएसपी अनीता प्रभा मिंज एवं निरीक्षक भारती मरकाम ने किया। उनके साथ महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर तथा आर. कोन्हेर शामिल थीं।

यह अभियान गार्डन, पोस्ट ऑफिस, शनिचरी चौक व आसपास के क्षेत्रों में संचालित किया गया। इसी दौरान बृहस्पति चौक में दो संदिग्ध महिलाएं पाई गईं:

  1. सरिता लहरे (उम्र 45), पति लक्ष्मण लहरे – पता: बाल मुकुंद स्कूल के पास, मगरपारा
  2. नेमिन कुर्रे (उम्र 45), पति मनीराम कुर्रे – पता: संजय नगर, ताला पारा, बिलासपुर

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएं पुलिस से बहस करने लगीं, जिसके बाद उन्हें थाना सिविल लाईन लाया गया। जांच में सामने आया कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।

महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *