अवैध शराब कारोबार पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर, तोरवा थाना क्षेत्र:
जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.220 लीटर देशी शराब बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुमार यादव उर्फ गोलू (25 वर्ष), निवासी नयापारा, पानी टंकी के पास, ढेका, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह ने विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर निगरानी रखी। मजबूत मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *