महिला संबंधी अपराध पर सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई


थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप.क्र. – 684/2025, धारा – 69 बीएनएस

सरकंडा पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया ने दिनांक 08.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जान-पहचान रथराम कैवर्त नामक युवक से थी, जिसने जनवरी 2025 में उसे पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर फरार हो गया।

प्रार्थीया की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 684/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रथराम कैवर्त पिता स्व. गुरूदयाल कैवर्त, उम्र 33 वर्ष, निवासी दफाई रोड वार्ड क्र. 12, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी, जिला एम.सी.बी (छ.ग.) को दिनांक 09.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला अपराधों के विरुद्ध उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *