चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल



दिनांक: 08.05.2025
थाना: सिटी कोतवाली, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण क्रमांक: 255/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए जगमल चौक, डिपरापारा क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश कोल, पिता राजेश कोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी जगमल चौक डिपरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जयसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक नुरुल क़ादिर एवं गोकुल जांगड़े की विशेष भूमिका रही।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *