सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आगाज़ 7 मई को — अरपा रिवर व्यू में होगा रंगारंग कार्यक्रम


बिलासपुर, 05 मई 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के तीसरे चरण का शुभारंभ 05 मई से हो चुका है, जो 31 मई तक जारी रहेगा। इस चरण के तहत आमजनों की समस्याओं के समाधान हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आगामी 07 मई को शाम 6:30 बजे अरपा रिवर व्यू साइड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, क्विज और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि इसमें भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार, डिस्काउंट वाउचर और कूपन प्रदान किए जाएंगे।

स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा — वे नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी विधाओं में प्रस्तुति दे सकेंगे। इसके साथ ही लोकनर्तक दल भी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम में चार चाँद लगाएगी।

सुशासन तिहार के इस रंगारंग आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है, बल्कि जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए शासन और जनता के बीच सेतु का निर्माण करना भी है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *