बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले युवक पर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीरिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क, बिलासपुर

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले युवक पर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीरिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क, बिलासपुर



रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क, बिलासपुर

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के रपटा चौक में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लहराकर आमजन को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिनांक 30 अप्रैल 2025 की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि रपटा चौक के पास एक युवक धारदार चाकू से लोगों को डरा-धमका रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान के तहत तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिकेश गोड़ पिता स्व. राजू गोड़ (उम्र 24 वर्ष), निवासी डबरीपारा सरकंडा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सरकंडा पुलिस की इस तत्परता भरी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *