कलेक्टर ने की टीएल बैठक, योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने की टीएल बैठक, योजनाओं की समीक्षा

बिलासपुर, 10 मार्च 2025 – कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों व सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। किसान पंजीयन में लापरवाही पर आधा दर्जन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

चखना सेंटरों में गंदगी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पीएम पोर्टल और मुख्यमंत्री जनदर्शन की 49 लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए 13 मार्च तक की समय-सीमा तय की गई।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एप्रोच रोड और पार्किंग का कार्य तेज किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को लोकार्पण व भूमिपूजन से जुड़े प्रस्ताव जल्द जमा करने के निर्देश दिए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *