कलेक्टर अवनीश शरण ने शिविर में कराई सेहत जांच

कलेक्टर अवनीश शरण ने शिविर में कराई सेहत जांच

बिलासपुर, 10 मार्च 2025 – जिला कार्यालय परिसर में आज आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण सहित अन्य अधिकारियों और जनदर्शन में आए ग्रामीणों ने अपनी सेहत की जांच कराई। खासतौर पर हृदय रोगियों की पहचान के लिए लगाए गए इस शिविर में 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में आयुष विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली और आहार संबंधी जानकारी भी दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *