आईडीबीआई बैंक की संवेदनशील पहल: 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर

आईडीबीआई बैंक की संवेदनशील पहल: 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर

बिलासपुर, 6 मार्च 2025 – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर मद से जिले की 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर स्थापित करने की पहल की है। बैंक अधिकारियों ने कलेक्टर को 7.88 लाख रुपए का चेक सौंपा। कलेक्टर परिसर में भी वाटर कूलर लगाया गया, जिसका उद्घाटन कलेक्टर ने किया और पानी ग्रहण कर पहल की सराहना की। आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने बताया कि यह सुविधा किसानों को गर्मी में राहत देने के लिए है। इस मौके पर बैंक के विभिन्न ब्रांच के मैनेजर और अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *