बिलासपुर: स्कूल टॉयलेटों का होगा कायाकल्प

बिलासपुर, 6 मार्च 2025 – माननीय हाईकोर्ट के निर्देश पर जिले के सरकारी स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत और नए निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। जिला प्रशासन ने 454 स्कूलों में मरम्मत के लिए 97 लाख और 150 नए शौचालयों के लिए 1.51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार नगर निगम, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों को कार्य एजेंसी बनाया गया है। मरम्मत के लिए प्रति टॉयलेट 25-40 हजार रुपये और नए निर्माण के लिए 1-2 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

प्रमुख कार्य:

  • 147 नए शौचालय निर्माण: बालकों के लिए 76, बालिकाओं के लिए 71
  • 454 टॉयलेट मरम्मत: बालकों के लिए 211, बालिकाओं के लिए 243
  • ब्लॉकवार प्रमुख कार्य क्षेत्र: कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, बोदरी, रतनपुर, तखतपुर, नगर निगम बिलासपुर

इस महत्वपूर्ण पहल से स्कूलों में स्वच्छता और बच्चों की सुविधा में बड़ा सुधार होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *