कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ शिवनाथ नदी का पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान
सरगांव। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू स्थित शिवनाथ घाट पर शिवनाथ नदी पूजन, महाआरती एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव इस वर्ष अपने 26वें वर्ष में पहुंचा। आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शिवनाथ नदी की महाआरती कर दीपदान के माध्यम से नदी के प्रति अपनी आस्था एवं कृतज्ञता प्रकट की।

महोत्सव में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मदकू की सरपंच श्रीमती विमला सुनील साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव एवं जनपद पंचायत पथरिया के सभापति मनीष साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत शिवनाथ नदी का पूजन एवं महाआरती कर दीपदान किया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती विमला सुनील साहू ने कहा कि शिवनाथ नदी के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की यह परंपरा अब एक विशिष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का रूप ले चुकी है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में नदी, जल और प्रकृति के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का विशेष महत्व है। नदियों को मां का स्वरूप मानकर उनका पूजन और दीपदान करना प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जलस्रोतों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वर्गीय शांताराम जी की प्रेरणा से शुरू हुई थी परंपरा

समिति के पदाधिकारी राममनोहर दुबे ने आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिवनाथ पूजन एवं दीपदान महोत्सव की शुरुआत लगभग 25 वर्ष पूर्व स्वर्गीय शांताराम जी की प्रेरणा से हुई थी। इस वर्ष आयोजन का 26वां वर्ष है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपनी मूल भावना और उद्देश्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया गया कि नदियां केवल जल प्रवाह का माध्यम नहीं हैं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं। वर्तमान समय में जलस्रोतों का घटता स्तर, नदियों में बढ़ता प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में नदी पूजन और दीपदान जैसे आयोजन जनमानस में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।
आयोजन के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति से नदियों को स्वच्छ रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा जल, जंगल और जमीन सहित प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
साढ़े तीन दशक से मदकू द्वीप के संरक्षण में जुटी है समिति
उल्लेखनीय है कि श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू पिछले साढ़े तीन दशकों से मदकू द्वीप की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ इस ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं प्राकृतिक धरोहर के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
शिवनाथ पूजन एवं दीपदान महोत्सव भी इसी व्यापक संरक्षण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरणीय चेतना का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए मदकू द्वीप की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, प्रदीप चतुर्वेदी, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू, अनिल वर्मा, कमलेश अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, दयाराम यादव, सुनील साहू, परस साहू, सुरेश साहू, नेतराम सोनवानी सहित ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच सोभित साहू, दरुवनकांपा के सरपंच केजूराम कोशले, ग्राम पंचायत मोहभट्ठा के सरपंच गणेश वर्मा, ललित यादव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

