विशेष प्रातः सभा में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
मनेन्द्रगढ़। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में विशेष प्रातः सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन, आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा जैसे महान आदर्शों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात शौर्य गुप्ता ने प्रतिज्ञा का वाचन किया, वहीं कक्षा पांचवीं की छात्रा अनायशा ने दिन का सुविचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं की छात्रा मनीत ने गुरु नानक देव जी की पांच प्रमुख शिक्षाओं का प्रभावशाली वर्णन करते हुए सत्य, समानता, निःस्वार्थ सेवा, ईमानदारी से परिश्रम और ईश्वर के स्मरण का महत्व बताया। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा बानी ने अपने भाषण के माध्यम से गुरु नानक जयंती के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कक्षा दूसरी एवं चौथी की छात्राओं गुरसाँझ, जपजोत एवं कविन ने गुरु नानक देव जी को समर्पित भावपूर्ण कविता-पाठ प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा नौवीं के छात्र जपनूर ने लंगर प्रथा के शुभारंभ और उसके महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि लंगर की परंपरा समाज में जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देती है।
कार्यक्रम में कक्षा तीसरी एवं चौथी की छात्राओं गनीव एवं जसनीत ने गुरु नानक देव जी की प्रेरणादायी साखियों का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरुजी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं और उनकी शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो मनुष्य को ज्ञानवान बनाने के साथ-साथ संवेदनशील, विनम्र, सेवाभावी और मानवता के प्रति समर्पित बनाए। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार सद्भाव, समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे की राह दिखाते हैं।
समूचा आयोजन विद्यार्थियों के लिए भारतीय आध्यात्मिक विरासत और नैतिक मूल्यों को समझने का सार्थक अवसर बना। कार्यक्रम का समापन गुरु नानक देव जी के सार्वभौमिक संदेश ‘एक ओंकार, सतनाम, करता पुरख’ की भावना को आत्मसात करने तथा प्रेम, एकता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि मानव सेवा, समानता और परोपकार ही एक बेहतर समाज की मजबूत नींव हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

