कोतरी के शासकीय महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम, उत्कृष्ट विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का किया सम्मान
जीवन की चुनौतियों से घबराएं नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहें युवा – अरुण साव
मुंगेली/कोतरी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को मुंगेली जिले के ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सफलता के साथ एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, युवाओं को कभी निराश नहीं होना चाहिए। लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना ही सफलता की असली कुंजी है।
युवा संवाद के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता देर से मिले तो भी हौसला नहीं खोना चाहिए। जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन उनसे घबराने के बजाय उनका सामना करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। वहीं, कम उम्र में सफलता मिलने पर भी युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए।
ग्रामीण अंचल के महाविद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महाविद्यालय के सुव्यवस्थित परिसर और उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित यह महाविद्यालय महानगरों के स्तर की व्यवस्थाओं के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रहा है। यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के एनएसएस शिविर में भाग लेकर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियां आने वाले समय में लोरमी क्षेत्र को नई पहचान दिलाएंगी।
खिलाड़ियों और मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस में लगातार चार वर्षों से महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की विशेष सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं, छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त देकर जीवन बचाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। युवाओं में विकसित हो रहा यह सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायी है।
पढ़ाई और खेल के साथ समाज सेवा में भी आगे आएं युवा

उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ समाज सेवा के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं का लक्ष्य केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि अपने गांव, क्षेत्र, समाज और देश के विकास में भी योगदान देने का संकल्प होना चाहिए। अपनी प्रतिभा और मेहनत से युवा न केवल अपना भविष्य संवारें, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन करें।
महाविद्यालय को मिली 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महाविद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कॉलेज में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 30 लाख रुपये, मंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और खेल मैदान के उन्नयन के लिए 40 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस तरह महाविद्यालय को कुल 80 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की सौगात मिली। इसके अलावा महाविद्यालय तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए पहले ही 19 लाख रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, डॉ. उदय जायसवाल, दिनेश साहू सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा संवाद के माध्यम से उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और समाज सेवा के समन्वय से ही एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

