जन औषधि सप्ताह: जागरूकता रैली का आयोजन

जन औषधि सप्ताह: जागरूकता रैली का आयोजन

बिलासपुर, 01 मार्च 2025 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में जन औषधि सप्ताह के तहत सस्ती दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली निकाली गई।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता एवं रेडक्रास कोषाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह दुआ ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर रिवर व्यू तक निकाली गई। समापन पर श्री सौरभ सक्सेना व श्री अमरजीत सिंह दुआ ने आमजन को संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा, श्री सुशील राजपूत, श्री अंजू ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग, फार्मासिस्ट व जन औषधि केंद्र प्रबंधक उपस्थित रहे। रैली का संचालन श्री आदित्य पांडेय एवं श्री प्रणय मजुमदार ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *