संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़े छत्तीसगढ़, विकास के साथ संस्कृति और प्रकृति संरक्षण भी हो प्राथमिकता – संजय मिश्रा

img 20261031 wa0396

राज्य स्थापना दिवस पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने प्रदेशवासियों से बेहतर, समरस और संवेदनशील छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया आह्वान

रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए सभी नागरिकों से सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।

संजय मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल खनिज संपदा, उद्योग और आर्थिक विकास तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं के क्षेत्र में भी प्रदेश को देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना और प्रदेश की लोकभाषा, लोककला तथा सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार, नवाचार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही नए छत्तीसगढ़ की वास्तविक पहचान होनी चाहिए।

उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से केवल दीप प्रज्ज्वलन और शुभकामनाओं तक सीमित न रहकर पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा में सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा जैसे जनहितकारी कार्यों का संकल्प लेने का आग्रह किया।

संजय मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि हमें ऐसा छत्तीसगढ़ बनाना है, जहां विकास हो, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं; आधुनिकता हो, लेकिन अपनी संस्कृति को भुलाकर नहीं और समृद्धि हो, लेकिन मानवीय संवेदनाओं को खोकर नहीं। कोई भी संकल्प तभी सार्थक होता है, जब वह हमारे विचारों के साथ-साथ हमारे कर्मों में भी दिखाई दे।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित, शिक्षित, संस्कारित, समरस और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

संजय मिश्रा ने अपने संदेश का समापन करते हुए कहा –

“संकल्प से सिद्धि की ओर, हमारा प्रयास, हमारा छत्तीसगढ़, हमारा गौरव।”

संजय मिश्रा
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *