30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे किस्त, जिले में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस
बिलासपुर। जिले के किसानों के लिए राहत और खुशखबरी की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिलासपुर जिले के करीब 1 लाख 34 हजार पात्र किसानों के बैंक खातों में 22 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन से योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर बिलासपुर जिले में भी पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा।
कृषि महाविद्यालय सरकंडा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा के अनुसार, जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इसके अलावा जिले के सभी विकासखंड कार्यालयों, पंचायत मुख्यालयों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों एवं कृषि मंडियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे प्रधानमंत्री के संबोधन और किस्त जारी होने के कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकें।
हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये, तीन किस्तों में होती है राशि जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।
किस्त पाने के लिए इन तीन शर्तों का पूरा होना जरूरी
कृषि विभाग के अनुसार, योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य है। इनमें अग्रिस्टैक पोर्टल पर भूमि संबंधी विवरण का पंजीयन, बैंक खाते का आधार से लिंक होना तथा ई-केवाईसी पूर्ण होना शामिल है।
किसान पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध ‘नो योर स्टेटस’ सुविधा के माध्यम से अपनी किस्त की स्थिति भी जांच सकते हैं। उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा ने किसानों से अपील की है कि वे योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क करें और 30 अक्टूबर को आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के कार्यक्रमों में सहभागिता करें।
बिलासपुर जिले के 1.34 लाख किसानों को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

