खुरदुर फाटक के पहले बड़ा सड़क हादसा, स्टीयरिंग फेल होने से पलटी बजरंग बस

img 20261029 wa0238

बिलासपुर। खुरदुर फाटक के पहले मिलन दास के खेत के पास बजरंग बस के पलटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बस का स्टीयरिंग फेल होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में स्टीयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं और किसी प्रकार की जनहानि हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है

फिलहाल हादसे में घायलों की संख्या और दुर्घटना से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *