कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी मुख्य थीम
मुंगेली, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर मुंगेली जिला मुख्यालय में 2 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बी.आर. साव पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा। आयोजन के दौरान विभिन्न विकास विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इस वर्ष राज्योत्सव में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर विशेष जोर रहेगा। इसके तहत महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
कलेक्टर ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
राज्योत्सव के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई एवं स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, वाहन पार्किंग, साउंड सिस्टम और बैठक व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आमंत्रण कार्ड और अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
आपसी समन्वय से आयोजन संपन्न कराने के निर्देश
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए राज्योत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। आयोजन के माध्यम से शासन की योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ ही नागरिकों को विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।
अब मुंगेली में 2 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

