बिलासपुर: चाकू लेकर लोगों को डराने और मारने के लिए दौड़ाने वाले आरोपी पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा जेल

whatsapp image 2026 10 26 at 6.44.08 pm

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौराभाठा में चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ने हिर्री थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम धौराभाठा में एक व्यक्ति चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 342/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। इसके बाद थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संजय टंडन (26 वर्ष), पिता रामाधार टंडन, निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई के दौरान धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को 26 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई लीलाधर देशमुख, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह, आरक्षक क्रमांक 36 सुनील सिंह, आरक्षक क्रमांक 642 जय प्रकाश कंवर एवं आरक्षक क्रमांक 1383 जितेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

हिर्री पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की शिकायत पर तत्काल पुलिस हस्तक्षेप की जानकारी सामने आई है।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *