बिलासपुर के शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकि चौक में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

bilaspur valmiki jayanti celebration

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को बिलासपुर के शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकि चौक में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के छायाचित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

whatsapp image 2026 10 26 at 9.35.29 pm

कार्यक्रम में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

whatsapp image 2026 10 26 at 9.35.31 pm

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल, एल्डरमैन (पार्षद) श्री योगेश बोले, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वैभव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गोपी थारवानी, श्री स्वरूप केशरवानी, श्री रवि मेहुड, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सोनम साहू, श्री राकेश सिंह ठाकुर, श्री सुखु सिंह ठाकुर एवं श्री शिवम दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के छायाचित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण और आरती कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया।

स्थान: वाल्मीकि चौक, शनिचरी बाजार, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

प्रेषक: योगेश बोले
एल्डरमैन (पार्षद), बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *