बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए सभी भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय की डबल लॉक व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही संबंधित पंजियों एवं अभिलेखों की जांच कर विभिन्न वित्तीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्टाम्प एवं टिकटों के संधारण, बिल पारित करने की प्रक्रिया, पेंशन भुगतान तथा लेखा संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोषालय के सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के साथ बिलों और पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है, ताकि शासकीय भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो और हितग्राहियों को समय पर भुगतान मिल सके।
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बसंत गुलेरी, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची ज्ञानू भारद्वाज, के.के. यादव सहित कोषालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
न्यूज़ डेस्क | बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
