लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगी। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही वे लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित कर लोगों से संवाद करेंगी।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जगदलपुर में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राष्ट्रपति का मुरिया दरबार में शामिल होना बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपराओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा से जुड़ी एक विशिष्ट परंपरा है, जिसमें क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान की झलक देखने को मिलती है।
निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फिलहाल, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर सभी की नजरें रहेंगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
