सर्व आदिवासी समाज तखतपुर ने माँ महामाया दाई को चढ़ाई पंचमी भेंट, सुख-समृद्धि की कामना की

img 20261017 wa0030

विजयपुर में मंदार की थाप और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा, बूढ़ादेव का जलाभिषेक कर माता के दरबार में अर्पित की सेवा-अर्जी एवं चुनरी

तखतपुर। सर्व आदिवासी समाज तखतपुर द्वारा धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माँ महामाया दाई को पंचमी भेंट अर्पित की गई। इस अवसर पर जय आदिवासी जन कल्याण समिति विजयपुर के सदस्यों ने ग्राम विजयपुर में मंदार की थाप और गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत बूढ़ादेव किला से हुई, जिसके बाद ग्राम का भ्रमण किया गया।

ग्राम भ्रमण के पश्चात बूढ़ादेव का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इसके बाद समाज के सदस्य माँ महामाया दाई के दरबार पहुँचे, जहाँ सेवा-अर्जी अर्पित कर पंचमी भेंट चढ़ाई गई। इस दौरान माता को चुनरी भी अर्पित की गई।

धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने संपूर्ण भू-भाग में सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। साथ ही माँ महामाया दाई से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा समस्त मानव समाज पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।

समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

इस धार्मिक आयोजन में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखजनों एवं सदस्यों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों में पी.आर. ध्रुव, कुंवर सिंह मार्को, लव सिदार, नितिन प्रधान, बबलू मरकाम, दादू सिंह नेटी, मनीषा नेताम, पूजा ध्रुव, किरण खुसरो, अनीता पोर्ते, रीना खुसरो, श्रीराम मरावी, दिलेश्वर मरावी, दिल्हरण, शिव सिंह ध्रुव, जलस मरावी, महेश ध्रुव, जगदीश मरकाम, समारु ध्रुव, कुंज बिहारी मरकाम, श्रीराम ध्रुव एवं विजय मरावी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने अपनी धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए माँ महामाया दाई से सर्वसमाज के कल्याण की कामना की।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *