एसआईआर के दौरान अंतिम मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों को मिलेगा मौका, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुंगेली, 08 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली।
बैठक में मुंगेली कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी सभा कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभियान के दौरान सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं और नए मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान के तहत 17 वर्ष से अधिक आयु के भावी मतदाताओं तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके और पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र स्तर पर प्रत्येक सप्ताह दो दिन विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसआईआर के दौरान विभिन्न कारणों से विलोपित की गई प्रविष्टियों का बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर पुनः सत्यापन किया जाएगा। नए एवं युवा मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पात्र नागरिकों को पंजीकरण से वंचित न रखने के निर्देश
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, अपर कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपील: पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

