बिलासपुर: महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण आज

बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती एल. पद्मजा पूजा अशोक विधानी और 70 पार्षद आज सुबह 10:30 बजे मुंगेली नाका मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय आवासन एवं शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *